रूस के काला सागर जहाजी बेड़े के मुख्यालय में विस्फोट, छह लोग घायल

रूस के काला सागर जहाजी बेड़े के मुख्यालय में विस्फोट, छह लोग घायल

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

मॉस्को, 31 जुलाई (एपी) रूस के काला सागर जहाजी बेड़े के मुख्यालय में रविवार को हुए विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

क्रीमिया प्रायद्वीप के सेवस्तोपोल शहर में स्थित मुख्यालय में विस्फोट के बाद रूसी नौसेना दिवस अवकाश को रद्द कर दिया गया। साल 2014 में रूस ने क्रीमिया प्रायद्वीप पर आक्रमण करके यूक्रेन से उसे छीन लिया था।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

बेड़े की प्रेस सेवा ने कहा कि हमला ड्रोन से किया गया, जो देसी प्रतीत होता है। सेवस्तोपोल के मेयर मिखाइल रजवोजाएव ने कहा कि विस्फोटक उपकरण ‘कम क्षमता’ वाला था, लेकिन विस्फोट में छह लोग घायल हो गए। यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि ड्रोन ने कहां से उड़ान भरी थी।