Advertisement

सरकार जल्द ही दे सकती है 12 लाख टन अतिरिक्त चीनी निर्यात की मंजूरी

सरकार जल्द ही दे सकती है 12 लाख टन अतिरिक्त चीनी निर्यात की मंजूरी

नयी दिल्ली, 31 जुलाई (भाषा) केंद्र सरकार चालू चीनी सत्र में उत्पादन अनुमान से अधिक रहने की संभावना के मद्देनजर अतिरिक्त 12 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे सकती है।

यह अतिरिक्त निर्यात कोटा चालू 2021-22 सत्र के लिए पहले दी गई एक करोड़ टन चीनी निर्यात की अनुमति से ऊपर होगा।

सूत्रों के मुताबिक, मंत्रियों के एक समूह की हाल में हुई बैठक में चीनी निर्यात के अतिरिक्त कोटा को मंजूरी दी गई। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी।

चीनी उत्पादन के नोडल मंत्रालय के रूप में काम करने वाला खाद्य मंत्रालय अतिरिक्त कोटा आवंटित करने के तौर-तरीकों पर काम कर रहा है। सूत्रों ने कहा कि 2021-22 के सीजन में देश का कुल चीनी उत्पादन पांच लाख टन बढ़कर 3.6 करोड़ टन होने की उम्मीद है, जो 3.55 करोड़ टन के पिछले अनुमान से अधिक है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

चीनी के अतिरिक्त कोटे के निर्यात के बाद भी देश में लगभग 60-68 लाख टन का ‘क्लोजिंग स्टॉक’ बचा रहेगा।

चीनी मिलों ने अक्टूबर, 2021 से सितंबर, 2022 के चीनी सत्र में अबतक नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), अफगानिस्तान, इंडोनेशिया, सोमालिया और अन्य देशों को 99.7 लाख टन चीनी का निर्यात किया है।

सूत्रों ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाल में कुछ सुधार और कच्ची चीनी की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद भारतीय चीनी की वैश्विक मांग बनी हुई है।

पूर्व कृषि मंत्री शरद पवार ने पिछले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर चीनी निर्यात की सीमा में 10 लाख टन की छूट देने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि चीनी का उत्पादन पहले के अनुमानों से अधिक होने की उम्मीद है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57