
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
अम्बिकापुर स्वास्थ्य विभाग के सहा.ग्रेड-03 के लंबित पदोन्नति आदेश सात दिवस के अंदर जारी करने हेतु कर्मचारियों ने मांग रखी………..
अम्बिकापुर स्वास्थ्य विभाग के सहा.ग्रेड-03 के लंबित पदोन्नति आदेश सात दिवस के अंदर जारी करने हेतु कर्मचारियों ने मांग रखी………..
ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आज छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा के जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव के नेतृत्व में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकार जिला सरगुजा के पी.एस. सिसौदिया जी से संभाग के सभी सहा. ग्रेड 03 के कर्मचारियों के आज दिनांक तक लंबित पदोन्नति को सात दिसव के अंदर वरियताक्रम एवं पोस्टिंग कौंसलिंग के आधार पर आदेश जारी करने हेतु डेलिगेशन कर मांग रखा गया! समय पर पदोन्नति आदेश जारी नही होता है तो आंदोलन हेतु बाध्य होगे! जिस पर सीएमओ ने तत्काल पदोन्नति आदेश जारी करने हेतु आश्वासन दिया गया! इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष, आनंद सिंह यादव, ब्लॉक अध्यक्ष सीतापुर देवी दयाल चौधरी, संतोष भार्तद्वाज,जितेंद्र सिन्हा, नवीन कश्यप, अर्चना पैकरा, प्रीति गुप्ता, अर्चना गुप्ता, कर्मचारी सदस्य पदाधिकारी उपस्थित थे!








