Advertisement

सड़क पर आवारा घूम रहे 29 मवेशियों को पकड़कर भेजा गया गौशाला

सड़क पर आवारा घूम रहे 29 मवेशियों को पकड़कर भेजा गया गौशाला

बिश्रामपुर में भी इस अभियान की जरूरत सैकड़ों पशु सड़कों पर मौजूद

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोही सूरजपुर/बिश्रामपुर शहर से गुजरने वाली एन-43 के मुख्य चौराहों से लेकर बाजारों, सार्वजनिक स्थानों पर डेरा जमाए आवारा पशुओं को पुलिस की मौजूदगी में नगर पालिका कर्मचारियों के द्वारा काउ कैचर में भरकर गौशाला पहुंचाया जा रहा है। दो दिन में 29 आवारा मवेशियों को पकड़कर गौशाला भेजा जा चुका है।
मवेशियों के कारण लगने वाले जाम, सड़क दुर्घटना को रोकने तथा सुगम यातायात को लेकर यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू के निर्देशन में नपा अध्यक्ष श्री के.के.अग्रवाल व सीएमओ बसंत बुनकर के मार्गदर्शन में नियमित जारी है। यातायात प्रभारी बृजकिशोर पाण्डेय की मौजूदगी में नगर पालिका की टीम ने सड़कों पर आवारा घुम रहे मवेशियों को काउ कैचर में भरकर मानी गौशाला पहुंचाया। शहरवासियों ने कहा कि इस अभियान से राहत मिली है। यातायात प्रभारी ने बताया कि सड़क पर मवेशियों का झुंड रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता था, मवेशियों के कारण आवागमन बाधित होने के साथ ही सड़क दुर्घटनाएं भी हो रहे थे। उन्होंने कहा कि सुगम यातायात एवं आमजनता की सुरक्षा के लिए मवेशी मालिकों की नैतिक जिम्मेदारी है कि वे अपने मवेशियों को घर में बांधकर रखे समझाईश के बाद भी सड़क पर मवेशी घुमते पाए जाने पर मवेशी मालिकों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान नगर पालिका के सफाई जमादार संतोष महोदिया, सफाई कमाण्डो अजित सिंह व अन्य मौजूद रहे।
सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर से शिवनंदनपुर सड़क मार्ग पर सैकड़ों पशु विचरण करते नजर आ जाएंगे, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। जो अब आम बात हो गई है। इस ओर न तो नगर पंचायत का ध्यान है और ना ही ग्राम पंचायत से शिव का। ग्राम वासियों ने जिला प्रशासन से इस और कार्रवाई की मांग की है

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05