पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सरगुजा जिले के डीजे संचालकों की ली गई बैठक।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में सरगुजा जिले के डीजे संचालकों की ली गई बैठक।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

बैठक में डीजे संचालकों को विधिवत अनुमति प्राप्त कर एवं आवाज़ तय मानक के आधार पर रखकर संचालन करने हेतु दिए गए स्पष्ट दिशा निर्देश।

बैठक में सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालक रहे उपस्थित।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.)के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में आज दिनांक को पुलिस अधीक्षक कार्यालय अंबिकापुर में सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के नेतृत्व में डीजे संचालकों को किसी भी आयोजन /कार्यक्रम /रैली /जुलूस आदि में डीजे संचालन से पूर्व विधिवत अनुमति प्राप्त करने पश्चात ही डीजे सिस्टम लगाने, साउंड सिस्टम की आवाज तय मानकों के अंतर्गत रखने एवं समय का विशेष ध्यान रखने हेतु डीजे संचालकों को स्पष्ट दिशा निर्देश दिए गए। डीजे संचालन के दौरान किसी भी धर्म संप्रदाय, जाति विशेष के धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले संगीत ना बजाए जाने के निर्देश दिए गए। उक्त सभी दिशा-निर्देशों पर सभी डीजे संचालकों ने भी अपनी सहमति प्रदान की एवं नियमों का उल्लंघन करने पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी डीजे संचालकों एवं ऑपरेटरों की होगी इस बात पर भी आम सहमति बनी।
कार्यक्रम के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक, थाना प्रभारी कोतवाली भारद्वाज सिंह एवं सरगुजा जिले के सभी डीजे संचालक उपस्थित रहे।