पेलोसी ताइवान यात्रा के बाद द.कोरिया पहुंचीं, शीर्ष नेताओं से करेंगी मुलाकात

पेलोसी ताइवान यात्रा के बाद द.कोरिया पहुंचीं, शीर्ष नेताओं से करेंगी मुलाकात

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सियोल, चार अगस्त (एपी) अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरिया के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगी और क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग तथा जलवायु संबंधी मुद्दों पर चर्चा करेंगी।

इससे एक दिन पहले पेलोसी ने चीन के कड़े विरोध के बावजूद ताइवान की यात्रा की थी, जो इस स्वशासित द्वीप पर लोकतंत्र की रक्षा के लिए अमेरिका की ‘‘अडिग’’ प्रतिबद्धता को दिखाता है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

पेलोसी बुधवार शाम को कांग्रेस के अन्य सदस्यों के साथ दक्षिण कोरिया पहुंचीं। इससे पहले उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया और ताइवान की यात्रा की। दक्षिण कोरिया के बाद वह जापान जाएंगी।

पेलोसी बृहस्पतिवार को दक्षिण कोरियाई नेशनल असेंबली के अध्यक्ष किम जिन प्यो तथा संसद के अन्य वरिष्ठ सदस्यों से मुलाकात करेंगी और क्षेत्रीय सुरक्षा, आर्थिक सहयोग तथा जलवायु संबंधी मुद्दों पर बातचीत करेंगी। किम के कार्यालय ने यह जानकारी दी।

दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया कि पेलोसी की अंतर-कोरियाई सीमा क्षेत्र की यात्रा करने की भी योजना है, जिस पर अमेरिका नीत संयुक्त राष्ट्र कमान और उत्तर कोरिया का नियंत्रण है।