Advertisement

पोषण के महत्व को समझाने और महिलाओं को जागरूक करने रथ हुआ रवाना

जांजगीर-चाम्पा : पोषण के महत्व को समझाने और महिलाओं को जागरूक करने रथ हुआ रवाना

शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल और कलेक्टर ने दिखाई हरी झण्डी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

छत्तीसगढ़ शाकम्भरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल और कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने आज कलेक्टेªट परिसर से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा वजन त्यौहार में जनजागृति के लिए 2 रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये जागरुकता रथ जिले के विभिन्न ग्रामों में ’जम्मो लईका होही खुशहाल चलव मनाबो वजन त्यौहार’ सूत्र वाक्य के साथ 6 साल तक के बच्चों को आंगनबाड़ी लाकर वजन कराने के लिए प्रेरित करेंगे और पोषण का महत्व समझाएंगे। बोर्ड के अध्यक्ष श्री पटेल और कलेक्टर ने अपील की है कि सभी लोग वजन त्यौहार के दौरान अपने 6 वर्ष तक के बच्चों को आंगनबाड़ी लाकर उनके कुपोषण स्तर की जांच कराएं। इससे हम बच्चों को एक स्वस्थ और खुशहाल भविष्य दे सकेंगे। कलेक्टर ने बताया कि जिले में मुख्यमंत्री सुपोषण मिशन अभियान अंतर्गत कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें पोषण आहार देकर शत प्रतिशत सुपोषित बनाना है। वजन त्यौहार के माध्यम से महिलाओं को जागरूक भी करना है। उन्होंने कहा कि गर्भवती और एनीमिक महिलाओं की जांच कर उन्हें आंगनबाड़ी केंद्रों में गरम भोजन नियमित रूप से देना है। इसके साथ ही अण्डा और केला भी देना है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में एक अगस्त से वजन त्यौहार शुरू हो गया है। यह त्यौहार 13 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान आंगनबाड़ियों में 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों का वजन और ऊंचाई मापकर उनके पोषण स्तर का आंकलन किया जा रहा है। प्रदेशव्यापी इस अभियान में जांजगीर-चाम्पा जिले के 2278 आंगनबाड़ी में यह अभियान बच्चों में कुपोषण मुक्ति के लिए आगामी कार्ययोजना बनाने में सहायक होगा। वजन त्यौहार के दौरान जागरूकता रथ सभी जिलों और गांव-गांव तक पहुंचेंगे। स्थानीय स्तर पर ये रथ लोगों के इकट्ठा होने की जगहों जैसे हाट बाजारों, आयोजन स्थलों में जाकर उन्हें पोषण के महत्व और कुपोषण से होने वाली बीमारियों और समस्याओं के बारें में ऑडियों संदेश और पोस्टर के माध्यम से समझाएंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47