मुख्यमंत्री से राष्ट्रमंडल गेम्स के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी कु. आकर्षि कश्यप ने की मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री से राष्ट्रमंडल गेम्स के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी कु. आकर्षि कश्यप ने की मुलाकात

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

मुख्यमंत्री से राष्ट्रमंडल गेम्स के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता बैडमिंटन खिलाड़ी कु. आकर्षि कश्यप ने की मुलाकात

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन की सभी वर्ग की नेशनल चैम्पियन रही कु. आकर्षि कश्यप ने सौजन्य मुलाकात की। कु. आकर्षि कश्यप को हाल ही में राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 बर्किंघम में बैडमिंटन के टीम चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। गौरतलब है कि कु. आकर्षि कश्यप छत्तीसगढ़ की पहली बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जिन्होंने राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कु. कश्यप को इस उपलब्धि के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि कु. कश्यप ने अपनी खेल प्रतिभा से पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है, जो हम सभी प्रदेशवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कु. आकर्षि को उनकी उपलब्धि के प्रोत्साहन के लिए राज्य शासन की ओर से शासकीय नौकरी प्रदान करने भी आश्वस्त किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को इस अवसर पर कु. आकर्षि कश्यप ने राष्ट्रमंडल गेम्स 2022 में भारत के लिए पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों के हस्ताक्षर युक्त टी-शर्ट उपहारस्वरूप भेंट की।
उल्लेखनीय है कि 21 वर्षीय कु. आकर्षि कश्यप दुर्ग जिले की निवासी है। वे छत्तीसगढ़ में बैडमिंटन खेलते हुए बैडमिंटन की सभी वर्ग की नेशनल चैम्पियन रही है। अंडर-13,15,17,19 में गोल्ड मेडल व सीनियर नेशनल में भी पदक हासिल किया। वे एशियन जूनियर तथा वर्ल्ड जूनियर में भी टीम इंडिया की सदस्य रही। इसके अलावा कु. कश्यप खेलो इंडिया में भी विजेता रही है। वे इंडोनेशिया एशियन गेम्स 2018 में भारतीय बैडमिंटन दल की सदस्य भी रही। कु. कश्यप साउथ एशियन गेम्स नेपाल में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भी विजेता रही। साथ ही वे इंडियन बैडमिंटन की सीनियर वूमेन्स की सिंगल की प्रथम रैंक पर काबिज रही। वे एशिया टीम चैम्पियनशिप फिलीपीन्स 2022 और एशिया चैम्पियनशिप मलेशिया 2022 में भी भारतीय दल की सदस्य थी। हाल में वे बैकांक में आयोजित थामस व्ही उबेर कप में सम्मिलित थी। कु. आकर्षि कश्यप को ओलपिंक के 2024-2028 में शामिल किया गया है। छत्तीसगढ़ शासन ने उन्हें खेल पुरस्कार में सर्वोपरि गुण्डाधूर पुरस्कार तथा शहीद कौशल पुरस्कार से सम्मानित किया है। इस अवसर पर विधायक श्री देवेन्द्र यादव तथा डॉ. संजीव कश्यप भी उपस्थित थे।