Advertisement

सरगुजा पुलिस की नशे के विरूध अभियान “नवा बिहान’ के तहत मिली एक और बड़ी सफलता।

सरगुजा पुलिस की नशे के विरूध अभियान “नवा बिहान’ के तहत मिली एक और बड़ी सफलता।

बस स्टैंड पुलिस सहायता केंद्र के द्वारा 01 आरोपी से कुल 12 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद कर की गई कार्यवाही।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में लगातार अभियान चलाकर की जा रही कार्यवाही ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सरगुजा जिले मे नशा उन्मूलन के तहत विशेष अभियान “नवाविहान” चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सरगुजा के द्वारा “नवाबिहान” अभियान के तहत नशे पर कड़े नियंत्रण हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशक के नेतृत्व मे प्रतीक्षा बस स्टैंड सहायता केंद्र प्रभारी अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व में टीम को मुखबीर से सुचना मिली की बस स्टैंड मे 1 संदिग्ध व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बेचने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है, जो तत्काल हमराह टीम के साथ प्रतिक्षा बस स्टैण्ड मे गवाहों की उपस्थिति में स्टाप की मदद से घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा गया, पुछताछ करने पर अपना नाम मुन्ना गुप्ता थाना रंका का निवासी होना बताया गया तथा आरोपी के कब्जे से भूरे रंग के ट्राली बैग से 12 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल कीमती 120000.00 रूपये का बरामद किया गया, जो आरोपी द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश करना स्वीकार किया गया। आरोपी के विरूध अपराध सदर कायम कर गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में बस स्टैंड सहायता केंद्र प्रभारी श्री अभिषेक पाण्डेय, आर. मंटू गुप्ता, शाहबाज अंसारी, विमल कुमार सैनिक सुनील गुप्ता शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM