Advertisement

स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022: मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

रायपुर: स्वतंत्रता दिवस समारोह 2022: मुख्यमंत्री बघेल राजधानी रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण

जिला मुख्यालयों में आयोजित मुख्य समारोह में विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण और संसदीय सचिव फहराएंगे तिरंगा

प्रदेश में 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस पूरी गरिमा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण करेंगे। अन्य जिला मुख्यालयों में मंत्रीगण और संसदीय सचिव राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे और मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी तरह स्वास्थ्य मंत्री टी. एस. सिंहदेव सरगुजा, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविन्द्र चौबे दुर्ग, गृह एवं लोक निर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू बेमेतरा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री मोहम्मद अकबर कबीरधाम, खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत राजनांदगांव, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया बालोद, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल रायगढ़, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम सूरजपुर, उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरू रूद्रकुमार मुंगेली तथा नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा में ध्वजारोहण करेंगे।

इसी तरह संसदीय सचिव रेखचंद जैन बीजापुर, संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चन्द्राकर महासमुंद, संसदीय सचिव डॉ. श्रीमती रश्मि आशीष सिंह बिलासपुर, संसदीय सचिव शिशुपाल सोरी कांकेर, संसदीय सचिव यू.डी.मिंज जशपुर, संसदीय सचिव चन्द्रदेव प्रसाद राय बलौदाबाजार, संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज बलरामपुर, संसदीय सचिव सुश्री शकुन्तला साहू धमतरी, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गरियाबंद, संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद कोण्डागांव, संसदीय सचिव पारसनाथ राजवाड़े कोरिया, संसदीय सचिव इन्द्रशाह मण्डावी नारायणपुर, संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव बस्तर, संसदीय सचिव गुरूदयाल सिंह बंजारे दंतेवाड़ा में ध्वजारोहण करेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47