Advertisement

भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में हुआ ध्वजारोहण……………..

भाजपा कार्यालय संकल्प भवन में हुआ ध्वजारोहण……………..

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज संकल्प भवन भाजपा कार्यालय अंबिकापुर में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने ध्वजारोहण किया। भाजपा नगर मंडल अंबिकापुर द्वारा आयोजित ध्वजारोहण कार्यक्रम में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह के साथ भारत माता की जय एवं स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के नारे लगाए तथा मिठाइयां बांटकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ललन प्रताप सिंह ने आजादी के 75 वें वर्षगांठ की सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव का यह पर्व पूरे देश में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता कृत संकल्पित है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के संस्थापक सदस्य पितृ पुरुष कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

इस अवसर पर पूर्व सांसद कमलभान सिंह भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह मेजर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भारत सिंह सिसोदिया, नेता प्रतिपक्ष प्रबोध मिंज भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता नगर मंडल अध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला अरुणा सिंह मंजूषा भगत, मधु चौदहा, आलोक दुबे राजकुमार बंसल, फुलेश्वरी सिंह, अंबिकेश केसरी, विनोद हर्ष, अभिषेक शर्मा, संतोष दास, रूपेश दुबे, रमेश जायसवाल, विद्यानंद मिश्रा, उमेश अग्रवाल, मनोज गुप्ता विकास पांडे, मनीष सिंह, संजय सोनी सर्वेश तिवारी, रामप्रवेश पांडे, तजिंदर बग्गा, दीपक सिंह तोमर, अजय सिंह, संदीप सोनी, सिंधू सोनी, नीलम राजवाड़े शालिनी सिंह, पूनम सिंह, अनुराधा गोस्वामी, श्वेता गुप्ता, प्रियंका चौबे, दूधनाथ गोस्वामी, निश्चल सिंह, शैलू सिंह, मनीष बारी, भूपेंद्र सिंह, वीरेंद्र बघेल, संजीव सेठ , सुमित ठाकुर , चंदन शुक्ला, बीर सोनी, शानू कश्यप, अभय साहू, मनोज कंसारी , गोविंद, अनिल तिवारी, विमल मंदिरवार, शुभम अग्रवाल, परमेश मिश्रा, रौनी मिश्रा, रिंकू वर्मा, अभिनंदन सिंह, रवि चौहान, कैलाश ठाकुर, निर्मल पांडे, प्रभु विश्वकर्मा, बबलू शर्मा, गणेश कुशवाहा, सोनू मुदलियार, दीपक यादव, किंजल किशोर पांडे, धीरज सिंह, अनुराग शुक्ला, पंकज गुप्ता, निरंजन राय, संतन सोनी सहित पदाधिकारी एवम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM