दिल्ली में घर में मृत मिलीं महिला, बहू

दिल्ली में घर में मृत मिलीं महिला, बहू

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

नयी दिल्ली, 16 अगस्त (एजेंसी) उत्तर पूर्वी दिल्ली के सुभाष पार्क इलाके में मंगलवार को एक 70 वर्षीय महिला और उसकी बहू अपने घर में मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान विमला देवी और उनकी बहू डोली राय (45) के रूप में हुई है। उनका परिवार ‘पूजा सामग्री’ के कारोबार में था, उन्होंने कहा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि डोली के बेटे सार्थक राय और शशांक राय दो-तीन दिनों के लिए ऋषिकेश और मसूरी गए थे। घर लौटने के बाद उन्होंने शवों को देखा और पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने कहा कि वेलकम थाना क्षेत्र में हत्या के बारे में सुबह करीब चार बजकर 20 मिनट पर एक पीसीआर कॉल आई।

पुलिस ने कहा कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण छुरा घोंपना प्रतीत हो रहा है।

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।