Advertisement

सरगुजा पुलिस को ठगी के मामले में मिली बड़ी सफलता।

सरगुजा पुलिस को ठगी के मामले में मिली बड़ी सफलता।

• पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में अभियान चलाकर की गई कार्यवाही।

• थाना अंबिकापुर एवं साइबर सेल के द्वारा ठगी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

• कंपनी की फ्रेंचाइजी दिलाने के नाम से आरोपी करते थे ठगी।

• आरोपी से ठगी की राशि से ली हुई 4 नग लर्निंग टेबलेट एवं 01 नग एप्पल लैपटॉप जप्त किया गया।

प्रार्थी हरजिन्दर सिंह छाबडा निवासी अम्बिकापुर का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि कि दिनांक 05/06/2019 को नवीन डे जो कि पूर्व में X Ziox कंपनी में काम करते थे मेरे पास आये और मुझे BASIC FIRST LEARNING PVT LTD कंपनी में डिस्ट्रीब्यूटर बनने को कहा मुझसे कंपनी के खाते में 2,54,500/- डालने के लिए कहा गया एवं मुझे बताया गया कि कंपनी मे ऑनलाईन एजुकेशन का कार्य सम्पादित होता है। एवं उक्त रकम के एवज में कंपनी के द्वारा 20 लर्निंग टेबलेट दिये जायेंगे।
यह कि उक्त राशि का भुगतान करने के पश्चात भी मुझे कोई टैबलेट प्राप्त नहीं हुए एवं मेरे द्वारा ईमेल के माध्यम से कंपनी को अवगत कराया गया कि मुझे उक्त कार्य का निष्पादन नहीं करना है। तो कपनी के द्वारा कहा गया कि आपकी पूरी जमा राशि आपके खाते में वापस कर दी जायेगी,लेकिन अभी तक मेरे खाते मे कोई भी राशि नहीं डाली गई है ना ही किसी प्रकार का संपर्क किया जा रहा है, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे आरोपी का पता तलाश कर शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला व नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे निरीक्षक विजय प्रताप सिंह एवं सायबर सेल के द्वारा आरोपी का पता तलाश कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था, जो पुलिस टीम कि अथक प्रयास से आरोपी रणधीर कुमार प्रियदर्शी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो अपने कथन में बताया कि दिनांक 05.06.2019 से 20.10.2020 के मध्य हरजिन्दर सिंह छाबड़ा से लर्निंग टेबलेट के फेचायची के नाम पर 2,54,500 रूपये लेकर धोखाधडी करना स्वीकार किया।
जो ठगी किये रकम से 4 नग लर्निंग टेबलेट 01 नग एप्पल लेपटॉप जब किया गया,आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपी रणधीर कुमार प्रियदर्शी हटिया जिला रांची झारखण्ड को गिरफ्तार कर सूचना न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया।
सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक भारद्वाज सिंह, निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, प्र. आर सुधीर सिंह आर. अंशुल शर्मा, अशोक यादव कुंदन सिंह, शिव रजवाड़े शामिल रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM