Advertisement

भगवान कृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करें-अरुणिमा

भगवान कृष्ण के आदर्शों को आत्मसात करें-अरुणिमा

आश्रयनिष्ठा ने जन्माष्टमी पर अमन चैन की कामना की

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

बिलासपुर,छत्तीसगढ़।आश्रयनिष्ठा वेलफेयर सोसायटी ने सीपत चौक सरकण्डा स्थित राधा कृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम का प्रारंभ सर्वप्रथम मां सरस्वती एवं श्री कृष्ण के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। इस अवसर पर सोसायटी की सचिव अरुणिमा मिश्रा ने कहा कि कृष्ण जन्माष्टमी हिंदुओं का एक पावन पर्व है जिसका उद्देश्य भगवान कृष्ण के आदर्शों का स्मरण करना और उनको अपने जीवन में अनुसरण करना है। इस अवसर पर बच्चों ने भगवान कृष्ण की विभिन्न झांकियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।सुबह से देर रात तक दर्शनार्थियों का जमावड़ा रहा। कार्यक्रम में अरुणिमा मिश्रा,गोविंद राय,दिव्या, दिनेश दिघरस्कर, पंकज मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05