छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबालोदब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

राजीव गांधी किसान न्याय योजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के 01 लाख 36 हजार 104 किसानों के खाते में किया राशि का अंतरण

बालोद : राजीव गांधी किसान न्याय योजना: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जिले के 01 लाख 36 हजार 104 किसानों के खाते में किया राशि का अंतरण

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

जिले के किसानों के बैंक खाते में 87 करोड़ 54 लाख 23 हजार रूपए किया गया अंतरित

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बालोद 20 अगस्त 2022 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज अपने रायपुर स्थित निवास में आयोजित कार्यक्रम में वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत् बालोद जिले के 01 लाख 36 हजार 104 किसानों के बैंक खाते में द्वितीय किश्त की राशि 87 करोड़ 54 लाख 23 हजार रूपए का अंतरण किया। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री बघेल द्वारा किसानों को यह राशि राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत खरीफ वर्ष 2021 के लिए आदान सहायता की द्वितीय किश्त के रूप में प्रदाय की गई है। इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रय करने वाले जिले के 02 हजार 345 पशुपालक किसानों को 10 लाख 58 हजार 682 रूपए की राशि भी उनके बैंक खातों में अंतरित की गई। इससे पूर्व उपस्थित जनों ने आज सदभावना दिवस के अवसर पर सद्भावना दिवस की शपथ भी ली। संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में अधिकारी, कर्मचारी व जिले के किसान उक्त कार्यक्रम से वर्चुअल माध्यम से जुड़े रहे। एनआईसी कक्ष में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रेणुका श्रीवास्तव, कृषि विभाग के उप संचालक एन.एल.पाण्डे सहित बड़ी संख्या में जिले के किसान मौजूद थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!