Advertisement

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर: मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

स्वर्गीय वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में स्वर्गीय वामनराव लाखे की पुण्यतिथि पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया है। बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम और सहकारिता के क्षेत्र मे लाखे के अमूल्य योगदान को याद किया। छत्तीसगढ़ में सहकारिता के माध्यम से लाखे ने किसानों सहित लाखों लोगों के आर्थिक विकास की मजबूत आधारशिला रखी। उन्होंने छत्तीसगढ़ में सहकारिता की नींव रखते हुए रायपुर में सहकारी बैंक की स्थापना की। राष्ट्रीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ में जन-जागरण के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया। खादी के प्रचार-प्रसार के साथ शिक्षा के विकास के लिए भी वे सक्रिय रहे। वे आजीवन सहकारी संगठनों की मजबूती के लिए लगे रहे। उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज सहकारिता के माध्यम से लाखों लोगों के रोजगार और आगे बढ़ने का सपना सच हो रहा है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05