Advertisement

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर अनिश्चितकालीन काम बंद-कलम बंद हड़ताल ……………

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर अनिश्चितकालीन काम बंद-कलम बंद हड़ताल …………… 

ब्यूरो चीफ/सरगुजा//  छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर चौथे चरण के आज दिनांक 22.08.2022 प्रथम दिवस के अनिश्चितकालीन हड़ताल में 88 संगठनों के समर्थन के साथ प्रदेश भर के लगभग 4.1/2 लाख अधिकारी कर्मचारी के साथ सरगुजा संभागीय मुख्यालय में सभी कार्यालय कलेक्ट्रेट, जिला पंचायत, वन विभाग, पंजीयन कार्यालय, तहसील, एसडीएम कार्यालय सहित जिला न्यायालय के कर्मचारियों द्वारा काम बंद-कलम बंद हड़ताल पर रहे। साथ ही नगर निगम सहित सभी कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के तहसीलदार -नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहे। इस अनिश्चितकालीन हड़ताल में प्रदेश के विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी संगठनों (88 संगठनों) का सक्रिय सहयोग है। प्रदेश के इतिहास मे प्रथम बार प्रदेश के न्यायिक वर्ग के कर्मचारी अपने गृहभाड़ा भत्ता एवं महंगाई भत्ता की मांग को लेकर आन्दोलनरत् हैं। अनिश्चिितकालीन धरना-स्थल पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी अपनी आवाज शासन तक बुलंद की।
प्रदेश के समस्त अधिकारी/कर्मचारी संगठनों सक्रिय सहयोग से फेेडरेशन के बैनर तले यह अनिश्चितकालीन आन्दोलन 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं गृहभाड़ा सातवें वेतनमान के समान की मांग को लेकर अनवरत जारी रहेगा। आज के हड़ताल का प्रारंभ स्थल पर राष्ट्रध्वज को फहरा कर राष्ट्रगान के साथ हुआ। धरने में प्रमुख रूप से संभागीय अध्यक्ष कोशलेन्द्र पाण्डेय, संभागीय प्रवक्ता एम.एल. स्वर्णकार, जिला संयोजक कमलेश सोनी, छत्तीसगढ़ लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष दुगेश सिन्हा, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ अनिल तिवारी, छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला शाखा सरगुजा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, राजस्व निरीक्षक संघ संजय सिंह, कलेक्ट्रेट लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ डॉ. प्रमोद सिंह, पटवारी संघ योगेश चौबे, राजपत्रित अधिकारी संघ डॉ. सी.के. मिश्रा, वन कर्मचारी संघ अजित सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ अब्दुल हमीद, पॉलिटेक्निक व्याख्याता संघ राजेन्द्र तिवारी, डिप्लोमा अभियंता संघ से एल.एल. मालवीय, आलोक सिंह, प्रमोद शर्मा, राकेश मिश्रा, रामेन्द्र मिश्रा, शीतल बहादुर सहित न्यायिक कर्मचारी संघ से अध्यक्ष राकेश सोनी, नीरज सोनी सहित बसन्त जायसवाल, रीता आइच, ज्योति भगत, वन्दना सिंह, किरण महतो, सुषमा रावत, पल्लवी दुबे, संध्या टोेप्पो, मीना ध्रुव, स्नेहलता पाठक, लक्ष्मी नायर, हेमन्ती मिंज सहित मनोज तिवारी, नितेश पाण्डेय, मनीष मेहता, भावेश सिन्हा सहित सैकड़ों साथी उपस्थित थे।
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM