Advertisement

केंद्रीय उपक्रमों को एमएसएमई के साथ नियमित बैठकें करनी चाहिए : अधिकारी

केंद्रीय उपक्रमों को एमएसएमई के साथ नियमित बैठकें करनी चाहिए : अधिकारी

भुवनेश्वर, 27 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों को सूक्ष्म, लघु और मध्यम (एमएसएमई) उद्यमों के लिए नियमित अंतराल पर बैठकें करनी चाहिए ताकि स्थानीय उद्यमों के लिए खरीद प्रक्रिया को सरल बनाया जा सके। एक अधिकारी ने यह बात कही।

कटक स्थित एमएसएमई विकास एवं सुविधा कार्यालय में निदेशक पी के गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि संयंत्र स्तरीय परामर्श समिति की बैठकों से उद्यमों को बड़े औद्योगिक घरानों की विशिष्ट आवश्यकताओं के बारे में समझने में मदद मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गुप्ता ने सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों की भूमिका और एमएसएमई की सार्वजनिक खरीद नीति के बारे में एक संगोष्ठी में कहा कि कारोबारी ऐसे उत्पाद बना सकते हैं जो बड़ी कंपनियों के लिए उपयुक्त हों और इससे ऑर्डर मिलने की संभावना भी बढ़ जाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘बैठक नियमित अंतराल पर होने पर उद्यमियों को नीति निर्माताओं से संवाद करने का अवसर मिलता है और संगठन की विशिष्ट आवश्यकताओं को समझने में मदद भी मिलती है।’’

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05