Advertisement

एयर इंडिया के कर्मचारियों के वेतन में कटौती एक सितंबर से होगी बंद

एयर इंडिया के कर्मचारियों के वेतन में कटौती एक सितंबर से होगी बंद

नयी दिल्ली, 26 अगस्त/ एयर इंडिया ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से कर्मचारियों के वेतन में जो कटौती की जा रही थी वह अब एक सितंबर से बंद कर दी जाएगी। इससे एयरलाइन के कर्मचारियों को महामारी से पहले तक जो वेतन मिलता था अब वही वेतन उन्हें एक सितंबर से मिलने लगेगा।

टाटा समूह ने इस वर्ष जनवरी में एयर इंडिया का अधिग्रहण किया। एयरलाइन ने एक सितंबर से क्रू सदस्यों के भत्तों और भोजन व्यवस्था में संशोधन करने का भी निर्णय किया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक कैम्पबेल विल्सन ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा कि एयरलाइन सभी कर्मचारियों के वेतन में की जा रही कटौती एक सितंबर 2022 से बंद कर देगी। उन्होंने कहा कि लाभप्रदता के लिए एयरलाइन को अभी बहुत कुछ करना होगा।

कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित एयरलाइन उद्योग को लागत कम करने के लिए वेतन कटौती समेत कई कदम उठाने पड़े थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57