Advertisement

बादलों की गर्जना एवं आकाशीय बिजली की चमक ने लोगों के घरों का विद्युत उपकरण किया नष्ट

बादलों की गर्जना एवं आकाशीय बिजली की चमक ने लोगों के घरों का विद्युत उपकरण किया नष्ट

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर प्रमुख छत्तीसगढ़ विश्रामपुर- आज अचानक बादल कड़कने से नगर के अधिकांशतः घरों के घरेलू विद्युत उपकरण नष्ट हो गए जिससे लाखों रुपए की नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर 3:30 बजे बादलों की गर्जना ,विद्युत चमक ,तेज हवाएं बारिश से नगर के सैकड़ों घरों के विद्युत उपकरण उड़ गए जिससे लोगों की आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है, के क्षेत्र का कोई ऐसा घर नहीं है जो इस बादलों की तेज गड़गड़ाहट के कारण विद्युत उपकरण नष्ट नहीं हुए हो । लोगों के घरों में लगे विद्युत रसोई चिमनी, स्मार्ट ,टीवी पंखे , इनवर्टर, कूलर सभी खराब हो गए जिससे लोगों की आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है।

विद्युत उपकरण रिपेयर मिस्त्री की मांग बढ़ी मिस्त्रियो के पास रिपेयर के लिए समय नहीं

आज दोपहर मे बादल की गड़गड़ाहट से जिन जिन घरों के विद्युत उपकरण नष्ट हुए वे विद्युत उपकरण सुधारक मिस्त्री को फोन कर विद्युत उपकरण सुधारने की विन्नते करने लगे है इस तरह अचानक विद्युत उपकरण मिस्त्रीयो की मांग व दबाव बढ़ गई है। स्त्रियों को समझ नहीं आ रहा है की किसे हां कहे किसे ना।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

विद्युत उपकरण सुधारक मिस्त्रीयो के घरों का भी विद्युत उपकरण नष्ट

इस संबंध में फ्रिज ,कूलर, इनवर्टर आदि उपकरणों का सुधारक मुन्ना खान मिस्त्री के पूरे घर के उपकरण नष्ट हो गए है , इसी तरह वायरिंग मिस्त्री पप्पू खान के धर के 40 इंच की स्मार्ट टीवी ,फ्रिज कूलर एवं पंखे नष्ट हो इसी तरह मोटर समर्सिबल पंप, पंखे ,कूलर, सुधारक विजेंद्र यादव मिस्त्री के पंखे खराब हो गए इस तरह जो दूसरे के घरों का विद्युत उपकरण सुधारने का काम करते थे आज उन्हीं के घरों के उपकरण बादल गरजने से नष्ट हो गए । इन विद्युत उपकरण स्त्रियों के पास आज 4 बजे से ही लोगों का फोन आ रहा है, सभी अपने घरों के विद्युत उपकरण को जल्द से जल्द सुधरवाना चाहते हैं परंतु विद्युतीकरण, सुधारक अपने घरों के परेशानी से ही परेशान है। इस तरह आज बादलों की तेज गड़गड़ाहट एवं विद्युत आकाशीय बिजली गिरने से लंबे समय से कालरी क्षेत्र मे विद्युत आपूर्ति ठप हो गया है आज तेज बादल गर्जना ने लोगों को भारी नुकसान पहुंचाया है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05