Advertisement

सूरजपुर जिला के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल का जलवा दिखाने वाले 60 खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

सूरजपुर जिला के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल का जलवा दिखाने वाले 60 खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रदेश के मुखिया खिलाड़ियों के लिए चला रहे हैं कई योजनाएं – खेल साय

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर- प्रदेश के युवाओं को सर्वांगीण विकास के लिए मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का सफल क्रियान्वयन कर रहे हैं जिससे खिलाड़ियों को सीधा लाभ मिल रहा है.
उक्त उद्गार एसईसीएल विश्रामपुर के स्नेह मिलन भवन में कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल सूरजपुर जिला द्वारा आयोजित मेजर ध्यानचंद की गौरव स्मृति में कांग्रेश खेल प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि के आसंदी से प्रेम नगर विधान सभा के विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष खेल साय सिंह ने कहीं। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल सूरजपुर ने सुदूर क्षेत्रों के खिलाड़ियों को चुनकर यहां ला कर सम्मान दे कर प्रोतउत्साहित कर रहे है अनुकरणीय एवं प्रशंसनीय कार्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े ने कहा कि जब से प्रदेश में कांग्रेश की सरकार बनी है तब से हर क्षेत्र में मुख्यमंत्री द्वारा बेहतरीन भिन्न भिन्न है युवाओं के लिए प्रारंभ की गई है नगर निकायों में युवाओं व युवा खिलाड़ियों के लिए कई कदम उठाए गए हैं सीधा आर्थिक लाभ दिया जा रहा है। आज कांग्रेस स्पोर्ट्स सेल सूरजपुर लंबे अरसे से इस तरह का आयोजन कर युवाओं को सामने लाने का प्रयास कर रहा है जिसका अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है। इस अवसर पर दुर्गा शंकर दीक्षित, नरेंद्र जैन, अनुपम फिलिप , गोपाल सिंह विद्रोही, ने भी खिलाड़ियों को अपने संबोधन में खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। मंचासीन अन्य अतिथियों में अब्दुल कलाम, मेहताब आलम ,धर्मेंद्र सिंह ,प्रेम जीत सिंह ,संजीव यादव, बूनू स्वाई, पंकज गर्ग प्रमुख रूप से शामिल थे। आज इस आयोजन में सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी लाइफ टाइम अचिवमेंट खेल पुरस्कार(खेल एवम खेल के बढ़ावा के लिए) श्री रामबहादुर लामा ( फुटबॉल),शहीद इंदिरा गांधी खेल पुरस्कार प्रेरणा सिंह (गोल्फ),महिमा देवांगन(तीरंदाजी),शिवानी सोनी (गोल्फ),शहीद राजीव गांधी खेल पुरस्कार कुणाल टंडन(फुटबाल),राज पैकरा(लम्बीकूद),बबिता सिंह(कराटे),शहीद विद्याचरण शुक्ल प्रशिक्षक कोच सम्मान पुरस्कार पंकज गर्ग(बॉलीबॉल),सुरेशन स्वाई(क्रिकेट), शहीद नंदकुमार पटेल खेल पुरस्कार अंकित टोप्पो(बॉलीबॉल),पंकिल पांडेय(बैडमिंटन),कुमार राणा(मलखंभ),मो.अयान(रेशलर),शहीद महेंद्र कर्मा खेल पुरस्कार सुष्मिता टोप्पो(फुटबाल),दया बखला(ताईक्वांडो),अश्विन कुमार(लम्बीकूद),राहुलकुमार(सायकिल पोलो),शहीद उदय मुदलियार खेल पुरस्कार अरुण रवि(ताईकवांडो),प्रसिद्ध गोस्वामी(बैडमिंटन अंतरष्ट्रीय),शहीद योगेंद्र शर्मा खेल पुरस्कार आकाश सोनवानी(ताईक्वाडो),वरुण सोनवानी(मार्शल आर्ट),डॉली कुजूर(किक बाक्सीग),विवेक कुमार(कबड्डी),आदित्य सिंह(वुडबॉल),करण(एथलेटिक्स),कुणाल मंडल(बैडमिंटन अंतरष्ट्रीय),सूरज देव सिंह(एथलेटिक्स) सहित कुल 60 जिला,स्टेट,राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय स्तर के प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान एवम प्रसस्तिपत्र दिया गया संचालन जाकेश रजवाड़े आभार विनय यादव ने की।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05