Advertisement

ब्लू जेट हेल्थकेयर ने सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए

ब्लू जेट हेल्थकेयर ने सेबी के पास आईपीओ के लिए दस्तावेज जमा कराए

नयी दिल्ली/फार्मा क्षेत्र के लिए कच्चा माल बनाने वाली कंपनी ब्लू जेट हेल्थकेयर ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 2,100 करोड़ रुपये जुटाने के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुरुआती दस्तावेज जमा कराये हैं।

दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, आईपीओ पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है। कंपनी के प्रवर्तकों अक्षय बंसरीलाल अरोड़ा और शिवम अक्षय अरोड़ा 2,16,83,178 शेयरों की पेशकश करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मर्चेंट बैंकिंग के सूत्रों के मुताबिक, आईपीओ का आकार 1,800 करोड़ रुपये से 2,100 करोड़ रुपये के बीच होगा।

कंपनी ने पिछले पांच दशक में 40 से अधिक उत्पादों के वाणिज्यिकरण के साथ 100 से अधिक उत्पादों का विकास किया है।

पिछले वित्त वर्ष 2021-22 में कंपनी की परिचालन आय 37 प्रतिशत बढ़कर 683.47 करोड़ रुपये हो गई। इससे पिछले वित्त वर्ष में यह 498.93 करोड़ रुपये थी।

इस अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ भी 34 प्रतिशत बढ़कर 181.59 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी ने 135.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47