Advertisement

बढ़ती महंगाई को लेकर जिला महिला कांग्रेस सुरजपुर ने भी दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ किया हल्ला बोल

बढ़ती महंगाई को लेकर जिला महिला कांग्रेस सुरजपुर ने भी दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ किया हल्ला बोल

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर —देश में बढ़ती महंगाई को लेकर दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित महारैली एवं धरना प्रदर्शन में शामिल हुई सूरजपुर महिला कांग्रेस और केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर हल्ला बोल किया ।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जानकारी के अनुसार देश में लगातार बढ़ती महंगाई एवं बेरोजगारी के खिलाफ एक दिवसीय महारैली एवं धरना प्रदर्शन किए जाने का आह्वान ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के द्वारा किया गया था। जिसमें भाग लेने देश के कोने कोने से कांग्रेसी राजधानी नई दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचे थे। इसी कड़ी में सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी, पीसीसी सदस्य, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस सहित कांग्रेस पार्टी की तमाम इकाइयों से कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी महारैली को सफल बनाने के लिए दिल्ली में एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला एवं केंद्र सरकार से महंगाई कम करने एवं बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने की मांग की। इस दौरान
भगवती राजवाड़े,सुनील अग्रवाल प्रदीप राजवाड़े,मुकेश अग्रवाल,गोवर्धन सिंह मरकाम,गौतम कुशवाहा ,संजय डोसी, दीप्ती सवाई,संतोष सारथी ,राहुल जायसवाल ,जी.बी.राम,राजेन्द्र यादव,सुनीता ,चंदा सिंह,राजेश साहू,दिपक गुप्ता,दिनेश केवट,कृष्ण चक्रवर्त, नूर आल,आनंद कुँवर ,कुसुमलता राजवाड़े,ललित देवांगन,परमेश्वर राजवाड़े,अविनाश यादव,गिरधारी साहू,शान्तु डोसी,दीपक कर,कृष्ण बिहारी,ओम प्रकाश साहू,कन्हैया साहू,निशा बीजू,कमलावती यादव,तुलसी सिंह,प्रेम राजवाडे,अमित कुमार सिंह शामिल रहे

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05