Advertisement

चोरी की मोटर सायकल सहित 1 गिरफ्तार, चौकी लटोरी पुलिस की कार्यवाही।

चोरी की मोटर सायकल सहित 1 गिरफ्तार, चौकी लटोरी पुलिस की कार्यवाही।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

गोपाल सिंह विद्रोही प्रमुख छत्तीसगढ़ सूरजपुर।जानकारी के अनुसार ग्राम परसवारकला, थाना राजपुर निवासी हीरालाल ने चौकी लटोरी में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 4 सितम्बर को अपने हीरो स्पेण्डर मोटर सायकल को खदान के अंदर बना मोटर सायकल स्टैण्ड में खड़ा करके ड्यूटी पर गया था जब वापस आया तो देखा कि मोटर सायकल वहां नहीं था किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है, प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 379 भा.दं.सं. के तहत मामला पंजीबद्व किया गया।
चोरी की सूचना पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने चौकी प्रभारी को अज्ञात चोर की पतासाजी कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी लटोरी की पुलिस अज्ञात चोर की पतासाजी में लगी थी इसी बीच मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम कसलगिरी निवासी तेजू राम राजवाड़े चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलने के फौरन बाद तेजू राम राजवाड़े पिता स्व. मनी राम राजवाड़े उम्र 26 वर्ष निवासी कसलगिरी, थाना जयनगर को पकड़ा गया। पूछताछ पर उसने मोटर सायकल को चोरी कर घर में छिपाकर रखना बताया जिसके निशानदेही पर चोरी की मोटर सायकल कीमत करीब 20 हजार रूपये को जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी लटोरी धनंजय पाठक, प्रधान आरक्षक विशाल मिश्रा, आरक्षक नंदकिशोर राजवाड़े, अम्बिका मरावी, ललन सिंह, शिव राजवाड़े व शोभनाथ कुशवाहा सक्रिय रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05