Advertisement

सेंट्रल बैंक रामनगर शाखा के शाखा प्रबंधक को हटाने की मांग

सेंट्रल बैंक रामनगर शाखा के शाखा प्रबंधक को हटाने की मांग

सरपंचों ने उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -सेंट्रल बैंक रामनगर शाखा प्रबंधक की मनमानी का आरोप लगाते हुए दर्जनों गांव के खाताधारक महिलाओं ने अपना खाता अन्य बैंकों में खोलने की इच्छा जाहिर करते हुए बैंक मैनेजर पर कार्रवाई की मांग की है।

जिला मुख्यालय सूरजपुर के समीपस्थ ग्राम रामनगर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शाखा संचालित है। ग्रामीण इलाके में बैंक खुलने से रामनगर सहित आसपास के दर्जन से गांव के लोगों को राहत मिली थी , उन्हे बैंक संबंधी कार्यों के लिए विश्रामपुर, सूरजपुर जैसे दूर शहरों में नहीं जाना पड़ता था लेकिन इन दिनों रामनगर सेंट्रल बैंक के मैनेजर की मनमानी से लोगों मे नाराजगी देखी जा रही है। ग्रामीणने रामनगर शाखा के मैनेजर को हटाने की मांग कर रहे है।ग्रामीणों का आरोप है कि सेंट्रल बैंक के रामनगर शाखा में एक साल से कार्यरत शाखा प्रबंधक द्वारा ग्राहकों से दुर्व्यवहार किया जाता है। उनके द्वारा महिलाओं को कहा जाता है कि काम धाम नहीं रहता है, बैंक में टाइम पास करने आते है, ऐसा कहकर भगा दिया जाता है। ग्रामीणों ने क्षेत्रीय प्रबंधक को शिकायत पत्र सौंपकर बताया है कि, बैंक में आए दिन लिंक फेल बताकर लेनदेन बंद कर दिया जाता है। जिससे दूर दराज से अपने कार्यों को छोड़कर बैंक आने वाले खाताधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बैंक कर्मी के द्वारा सुबह 11 बजे बैंक खोलकर 12 बजे तक कार्य किया जाता है और 3 बजे लेनदेन बंद कर दिया जाता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

ग्रामीणों की शिकायत यह भी बताया गया है कि ग्राहक जब लोन के विषय में बात करते है, तो शाखा प्रबंधक के द्वारा सिविल सही नही है, कहकर मना कर दिया जाता है। लेकिन जब ग्राहक द्वारा कुछ लेनदेन कर हो सकता है, कहने पर शाखा प्रबंधक के द्वारा मुस्कुरा कर बोला जाता है कि, ठीक है आपका सिविल एक-दो दिन बाद फिर से देखने के बाद कर देंगे। फिर मोटी रकम पांच से 10 हजार रुपए देने पर ही लोन पास किया जाता है। जो ग्रामीणों के साथ अन्याय का परिचय देता है। बैंक के इस रवैये से खाता धारक सेंट्रल बैंक रामनगर से खाता बंद कर करंजी ग्रामीण बैंक में खाता खोलने के लिए विवश हो रहे है।
रामनगर, रामपुर, रुनियाडीह, सोहागपुर, दतिमा एवं आसपास के गांव के समस्त छोटे बड़े व्यापारी, बड़े किसान, उद्योगपति बैंक के रवैये से परेशान होकर खाता बंद कर करंजी ग्रामीण बैंक में खाता संचालन करने के लिए विवश हो रहे है। ग्रामीणों का आरोप है कि बैंक परिसर का एक चाबी शाखा प्रबंधक द्वारा थर्ड पार्टी को दिया गया है। जो बैंक कर्मचारी के अनुपस्थिति में बैंक को खोलता है। बता दें कि, रामनगर, रामपुर और सरस्वतीपुर गांव के सरपंच और ग्रामीणों ने शिकायत पत्र तैयार कर अम्बिकापुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक से रामनगर सेंट्रल बैंक के मैनेजर को वहां से हटाने की मांग की है। इस संबंध में क्षेत्रीय प्रबंधक ने जांच कर व्यवस्था सुधारने की बात कही है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05