Advertisement

अंबिकापुर -निजामुद्दीन, निजामुद्दीन- अंबिकापुर ,जबलपुर- अंबिकापुर ,अंबिकापुर -जबलपुर ट्रेन रद्द

अंबिकापुर -निजामुद्दीन, निजामुद्दीन- अंबिकापुर ,जबलपुर- अंबिकापुर ,अंबिकापुर -जबलपुर ट्रेन रद्द

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -मध्य एन आई वर्क के कारण दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन बिलासपुर ने अपनी 44 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जिसमें अंबिकापुर निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन एवं अंबिकापुर जबलपुर भी शामिल है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जानकारी के अनुसारदक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन ने अपने डब्ल्यू सी आर जबलपुर को जोड़ने वाली अंतिम रेलवे स्टेशन न्यू कटनी केबिन एवं न्यू कटनी के मध्य एन आई वर्क के कारण अपनी 44 ट्रेन को रद्द कर दिया है, तथा 7 ट्रेनों को डायवर्ट कर दूसरे रूट से चलाने का निर्णय लिया है। जिसमें अंबिकापुर निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन क्रमांक 04043 एवं 04044 निजामुद्दीन अंबिकापुर तथा अंबिकापुर जबलपुर क्रमांक 11266 जबलपुर अंबिकापुर ट्रेन क्रमांक 11265 एक्सप्रेस ट्रेन भी शामिल है। अंबिकापुर निजामुद्दीन एवं निजामुद्दीन अंबिकापुर सप्ताहिक ट्रेन 20 सितंबर से 29 सितंबर तक तथा जबलपुर अंबिकापुर अंबिकापुर जबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन15 सितंबर से अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक कैंसिल रहेगी। रेलवे के सूत्र बताते हैं कि न्यू कटनी से न्यू कटनी केविन को जोड़ने का यह एन आई कार्य लगभग 18 दिनों तक चलने वाला है। उसके बाद यह गाड़ियां पुनः पटरी पर लौटेगी।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05