प्राचार्य, व्याख्याता, पालको एवं अभिभावकों का जिला स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

प्राचार्य, व्याख्याता, पालको एवं अभिभावकों का जिला स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

गोपाल सिंह विद्रोही बिश्रामपुर -स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित किया गया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जानकारी के अनुसार राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के तत्वाधान में कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक सुश्री इफत आरा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला परियोजना संचालक सुश्री लीना कोसम के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार राय तथा जिला मिशन समन्वयक शशिकांत सिंह के मार्गदर्शन में सहायक परियोजना समन्वयक सोमनाथ चौबे के समन्वय से समावेशी शिक्षा अंतर्गत हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों में कार्यरत प्राचार्य व्याख्याताओं तथा पालक अभिभावकों का जिला स्तरीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन आज 14 सितंबर 2022 को शासकीय कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय विश्रामपुर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ।
उक्त आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ व्याख्याता अमर कुमार जैन की उपस्थिति में सभी विकास खंडों से आए बीआरपी तथा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य आशीष कुमार भट्टाचार्य के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के सहपाठियों को अपने दिव्यांग साथियों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा उन्हें सहयोग कर उनके जीवन को सुगम बनाने में सहयोग प्रदान करने के लिए प्रकाश डाला गया ।प्रशिक्षण के दौरान विकास खंडों से आए बीआरपी प्रमोद कुमार टंडन, किशोर मुखर्जी, विनोद कुमार यादव, रमाकांत नर्मदा, श्रीमती राधा नंदी, इंदुमती ने अपना योगदान दिया ।कार्यक्रम के दौरान बच्चों को मोटिवेशनल वीडियो क्लिप्स भी दिखाए गए ,जिसके माध्यम से वे सभी प्रेरित हुए ।कार्यक्रम के समापन अवसर पर जिला मिशन समन्वयक शशिकांत सिंह एवं सहायक जिला परियोजना अधिकारी राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान रविंद्र सिंह ने अपने उद्बोधन में दिव्यांग बच्चों के साथ सामान्य बच्चों को देखभाल एवं उनके व्यवहार में परिवर्तन के संबंध में बताया गया तथा बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए टॉफी का वितरण किया गया। आयोजित प्रशिक्षण में गौरी शंकर पांडे हर्ष , विजेंद्र कुमार जयसवाल तथा भृत्य सुदर्शन राम का योगदान सराहनीय रहा। आज के इस कार्यक्रम में विशेष आवश्यकता वाले दिव्यांग बच्चों के लगभग एक सौ सामान्य प्रतिभागियों ने भाग लिया।