Advertisement

हत्या के इरादे से युवक पर प्राणघातक हमला किए जाने के मामले में कबाड़ी सहित पिता भाई एक अन्य कबाड़ी पर मामला दर्ज

हत्या के इरादे से युवक पर प्राणघातक हमला किए जाने के मामले में कबाड़ी सहित पिता भाई एक अन्य कबाड़ी पर मामला दर्ज

गोपाल सिंह विद्रोही विश्रामपुर -एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र से कबाड़ीयो द्वारा चोरी किया गया कबाड़ से लदी वाहन को जप्त कराने पर नाराज कबाड़ियो ने युवक की बेदम पिटाई किए जाने के मामले में विश्रामपुर पुलिस ने नगर के चर्चित कबाड़ी पिता सहित चार लोगों के खिलाफ हाफ मर्डर की कार्रवाई की है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

जानकारी के अनुसार विश्रामपुर नगर के पौवा पारा में नगर के चर्चित दो कबाडियो का गोरोह ने दो युवकों की गत 7 सितंबर को वेदम पिटाई कर दी ।इस मामले में विश्रामपुर पुलिस ने कबाड़ी नितेश समेत उसके पिता विश्वनाथ सिंह,भाई विकेश सिंह ,एक अन्य कबाड़ी कारोबारी गुड्डा 254,506,323 34 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया था। बताया जाता है कि ट्रांसपोर्टिंग का काम करने वाले ग्राम सतपता निवासी राहुल सिंह के द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार वह अपने दोस्त रवि झा के साथ बस स्टैंड में खड़ा था। उसी समय नगर के चर्चित कबाड़ी नितेश सिंह निवासी पौवापारा विश्रामपुर रवि झा को मोबाइल पर काल कर अपने घर के पास बुलाया। वे दोनों जैसे ही वहां पहुंचे तो नितेश सिंह अपने पिता विश्वनाथ सिंह भाई विकेश सिंह व गुड्डा कवाडी के साथ उनसे गाली-गलौज करने लगे, कहने लगा कवाड़ पकड़वाते हो। इतना कहते हुए उसने मारपीट प्रारंभ कर दिया और नितेश सिंह ने रवि झा के सिर पर राड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पर कबाड़ियोयो ने उसके साथ भी मारपीट की। इससे उसके भी सिर में चोट आई है। रवि झा के सिर में गंभीर चोटें आई है। रिपोर्ट पर विश्रामपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के विरुद्ध294,506,323, 34आईपीसी गाली गलौज, जान से मारने की धमकी और मारपीट का अपराध दर्ज कर लिया था परंतु चिकित्सकीय रिपोर्ट में घायल रवि जाके सिर में गंभीर चोट आने पर इन चारों आरोपियों के खिलाफ हाफ मर्डर की धारा 307 कायम कर आरोपियों की पुलिस पतासाजी कर रही है बताया जाता है कि एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के लो सामग्रियों की चोरी करने वाले इन कव्वालियों का कबाड़ से भरी वाहन को प्रार्थी गण पुलिस को सूचना देकर पकड़ाया था जिससे नाराज उक्त गाड़ियों ने फोन कर प्रार्थी को अपने घर बुलाया था जैसे ही रवि झा वहां पहुंचा कांवड़ियों ने लाठी डंडा से पिटाई कर रेलवे पटरी पर फेंक दें इसकी सूचना मिलते हैं दोस्तों ने मौके पर पहुंचे ध्यान रखो समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया इस तरह एसईसीएल बिश्रामपुर कोयलांचल कोयला चोर एवं कबाड़ी चोर से अशांत हो चला है।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05