ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
‘फ्लिपकार्ट’ के गोदाम से 12 लाख रूपये के मोबाइल फोन चुराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
‘फ्लिपकार्ट’ के गोदाम से 12 लाख रूपये के मोबाइल फोन चुराने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
गुरुग्राम, एक नवंबर/ गुरुग्राम के पटौदी में ई-कॉमर्स कंपनी ‘फ्लिपकार्ट’ के गोदाम से कथित तौर पर 12 लाख रुपये के मोबाइल फोन चुराने के आरोप में एक एजेंसी के कर्मचारी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।.
उन्होंने कहा कि एक अन्य आरोपी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास जारी हैं। एजेंसी को गोदाम में कर्मचारियों की भर्ती के लिए अनुबंध मिला था।.