
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
छुट्टियां बिताने आए परिवार पर टूटा कहर, स्वीमिंग पूल में डूबने से बेटे की मौत
छुट्टियां बिताने आए परिवार पर टूटा कहर, स्वीमिंग पूल में डूबने से बेटे की मौत
पणजी, दो नवंबर/ मुंबई से गोवा में अपने माता-पिता के साथ छुट्टियां मनाने आये छह वर्षीय एक बच्चे की एक होटल के स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।.
कलंगुट के पुलिस निरीक्षक दत्तगुरु सावंत ने संवाददाताओं को बताया कि उत्तरी गोवा जिले के कैंडोलिम इलाके में स्थित एक होटल में मंगलवार को इस घटना के बारे में पुलिस को फोन पर सूचना मिली थी।.









