Advertisement

छ.ग. राज्य बनने का सपना जो हमारे पूर्वजों ने देखा था वो आज साकार हो रहा है-संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

बेमेतरा : छ.ग. राज्य बनने का सपना जो हमारे पूर्वजों ने देखा था वो आज साकार हो रहा है-संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

छ.ग. राज्य बनने का सपना जो हमारे पूर्वजों ने देखा था वो आज साकार हो रहा है-संसदीय सचिव विकास उपाध्याय

बेमेतरा में गरिमामय ढंग से हुआ राज्योत्सव का आयोजन

स्कूली छात्र-छात्राओं ने जनजाति कला व स्थानीय से जुड़े मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमांे की दी प्रस्तुति

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम राज्योत्सव 2022 का आयोजन जिले के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान मे किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे प्रदेश के लोक निर्माण, गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव विकास उपध्याय सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के शुरुआत मे संसदीय सचिव उपाध्याय ने जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं व उपलब्धियो पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन किया। तत्पश्चात् माता सरस्वती एवं छ.ग. महतारी की छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की एवं राजकीय गीत का गायन किया गया। राज्योत्सव के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं व जिले के दूरदराज से आये ग्रामीणों द्वारा जनजाति कला व स्थानीय संस्कृति से जुड़े मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमांे की प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर विधायक बेमेतरा आशीष कुमार छाबड़ा, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि बंशी पटेल, कलेक्टर जितेन्द्र कुमार शुक्ला, पुलिस अधीक्षक आई कल्याण ऐलीसेला, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती लीना मंडावी, अपर कलेक्टर डॉ. अनिल बाजपेयी, अनुविभागीय दण्डाधिकारी बेमेतरा सुश्री सुरुचि सिंह, जिला पंचायत सदस्य शशीप्रभा गायकवाड़ एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, समस्त विभागों के अधिकारी/कर्मचारी और विशाल जनसमुदाय उपस्थित थे।
संसदीय सचिव उपाध्याय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि आज छ.ग. की स्थापना को 22 वर्ष पूरे हो गये। प्रदेश मे लगातार उन्नति व विकास के अवसर खुल रहे हैं इसके लिए उन्होने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार प्रकट किया। उन्होने कहा कि छ.ग. राज्य बनने का सपना जो हमारे पूर्वजों, नवजवानों ने देखा था वो आज साकार होते दिखाई दे रहा है यह छत्तीसगढ़ के लिए बढ़ी उपलब्धि है। उन्होने कहा कि आज राज्य स्थापना दिवस तो हर जिले मे मनाया जा रहा है। आज बेमेतरा के इस पावन धरा भद्रकाली माता के धाम मे हम सब एकत्रित होकर समारोह को मना रहे हैं। श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारे किसानों को, हमारे मजदूरों को, यहां के उद्योगों को, यहां के युवाओं को आगे बढ़ाने का काम प्रदेश सरकार के योजनाओं के माध्यम से लगातार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री श्री बघेल राज्य के हर क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। राज्य सरकार गांव, गरीब और किसानों के हितों को ध्यान में रखकर योजनाएं संचालित कर रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर विधायक छाबड़ा ने अपने स्वागत उद्बोधन मे राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि सर्वप्रथम मैं छत्तीसगढ़ के उन पूर्वजों को नमन करता हूं जिन्होने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के लिए निरंतर संर्घष किए। जिनका सपना था कि छ.ग. एक अलग राज्य के अस्तित्व मे आये और यहां के जल जंगल एवं जमीन मे उनका अधिकार हो और गांव के हर व्यक्ति तक राज्य शासन की योजना का लाभ मिले। यहां के युवाओं को रोजगार और छ.ग. के स्वाभिमान, सम्मान को बढ़ाने का काम किये हैं। आज गांव के हर व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। उन्होने राजधानी रायपुर मे हुए राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के बारे मे बताते हुए कहा कि यह महोत्सव हमारे छ.ग. राज्य की संस्कृति को बिखेरने का कार्य सम्पूर्ण देश-विदेश मे किया है यह छ.ग. के लिए गर्व की बात है।

कलेक्टर शुक्ला ने छ.ग. राज्य स्थापना दिवस की सबको शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि आज के दिन 01 नवम्बर को छ.ग.राज्य की स्थापना हुई और इसके साथ ही सभी क्षेत्र जैसे-शिक्षा, उद्योग, आधोसंरचना विकास की परिभाषा गढ़ी है। छ.ग. राज्य का हमारा जिला बेमेतरा एक कृषि प्रधान जिला है, और यह छ.ग. के साथ-साथ विकास कर रहा है। हमारा जिला खाद्यान्न उत्पादन मे अव्वल है। शासन की मंशा के अनुरूप ‘‘सबके साथ सबका विकास’’ को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहंुचायेगी। राज्योत्सव में यातायात एवं परिवहन विभाग, जिल विधिक सेवा प्राधिकरण, जनसंपर्क विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग, जिला उद्योग एवं व्यापार, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (परियोजना), उद्यानिकी विभाग, पशुपालन विभाग, मछली पालन विभाग, शिक्षा विभाग, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं को प्रदर्शित करते हुए स्टॉल के माध्यम से लोगों को जानकारी दी गई जिससे काफी लोग लाभान्वित हुए। मुख्य अतिथि और अन्य अतिथियों ने भी इस विभागीय प्रदर्शनियों का अवलोकन किए। शिविर में अभिनव योजनाओं को फ्लेक्सी बोर्ड के माध्यम से प्रदर्शित किया गया था। जिसके अंतर्गत छत्तीसगढ़ शासन की सुराजी योजना नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी सौर सुजला योजना, बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न योजनाएं शामिल है, साथ ही जिले में हुए नवाचार, एनिमिया कुपोषण मुक्ति हेतु संचालित जन जागरूकता अभियान, खेती किसानी को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों के साथ ही प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों एवं धार्मिक स्थलों के भी फोटो प्रदर्शित किए गए। इस अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश सरकार की सभी महत्वाकांक्षी, जनहितकारी फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी तथा उपलब्धियों के प्रदर्शन के लिए आकर्षक फोटो प्रदर्शनी लगाई गई।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47