
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
विधानसभा उपचुनाव: छह राज्यों की सात सीट के लिए मतदान जारी
विधानसभा उपचुनाव: छह राज्यों की सात सीट के लिए मतदान जारी
नयी दिल्ली, तीन नवंबर/ देश में छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए बृहस्पतिवार सुबह से मतदान जारी है। इन उपचुनावों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और क्षेत्रीय दलों के बीच कड़ा मुकाबला होने की संभावना है।.
यह मतदान बिहार के मोकामा और गोपालगंज, महाराष्ट्र के अंधेरी (पूर्व), हरियाणा के आदमपुर, तेलंगाना के मुनूगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा के धामनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए हो रहा है।.