राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बृहस्पतिवार को मिजोरम पहुंचेंगी
आइजोल, तीन नवंबर/ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मिजोरम के अपने पहले आधिकारिक दौरे के तहत बृहस्पतिवार को आइजोल पहुंचेंगी।.
अधिकारियों ने बताया कि मुर्मू के दोपहर एक बजकर 50 मिनट पर आइजोल के पास लेंगपुई हवाई अड्डा पहुंचने की उम्मीद है। वहां से वह दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने के लिए हेलीकॉप्टर से राजधानी के पश्चिमी बाहरी इलाके में तनहरिल स्थित मिजोरम विश्वविद्यालय (एमजेडयू) जाएंगी।.










