एमसीडी चुनाव न केवल दिल्ली के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण: हरदीप पुरी
नयी दिल्ली/ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने आम आदमी पार्टी नीत दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि के अनुसार भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा जहां ‘रेवड़ी संस्कृति वाली राजनीति’ के लिए कोई जगह नहीं है।.
आवास और शहरी मामलों के मंत्री पुरी ने यह भी कहा कि आगामी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के चुनाव न केवल राष्ट्रीय राजधानी के लिए बल्कि पूरे देश के लिए महत्वपूर्ण हैं।.












