Ambikapur : राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वयं सेवकों ने की आगामी कार्यक्रमों पर परिचर्चा……..

राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वयं सेवकों ने की आगामी कार्यक्रमों पर परिचर्चा……..

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

देवेश बेहेरा|संवाददाता|अंबिकापुर|| 05/11/ 2022 को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर में संस्था के प्रभारी प्राचार्य डॉ.एस.के.श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना का विशेष परिचर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के अंतर्गत समस्त स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना की वार्षिक कार्य योजना के बारे में बताया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के वरिष्ठ स्वयंसेवकों ने नवीन स्वयं सेवकों को अपने अनुभवों से अवगत कराया ।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राजीव कुमार ने सभी स्वयंसेवकों को राष्ट्रीय सेवा योजना के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य , लक्ष्य, सिद्धांत , प्रतीक चिह्न के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सभी स्वयंसेवकों को 10-10 के ग्रुप में विभाजित किया गया । प्रत्येक ग्रुप का छत्तीसगढ़ की नदियों के नाम से नामकरण किया गया जैसे कि महानदी ग्रुप , शिवनाथ ग्रुप, अरपा ग्रुप आदि। प्रत्येक ग्रुप का एक लीडर बनाया गया ,जो कि समय-समय समय पर बदला जा सकेगा । इस प्रकार सभी में नेतृत्व गुण का विकास होगा।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ स्वयं सेवक गौतम गुप्ता, जयप्रकाश सिंह,मनोज चौधरी, उज्वल ने किया एवं साथ ही आयुष गुप्ता,पालिस्तर लकड़ा, अभ्युदय,प्रमोद,संजर , शुभम सिंह आदि स्वयं सेवकों ने उत्साह पूर्वक सहयोग किया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवक छात्र उपस्थित रहे ।