Advertisement

Ambikapur : सुरेन्द्र साहू को मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान……………….

सुरेन्द्र साहू को मिला छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान……………….

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को राजमोहनी भवन अम्बिकापुर में खाद्य आयोग के अध्यक्ष गुरप्रित सिंह बाबरा के मुख्य आतिथ्य, प्रविण गुप्ता अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ सरगुजा, श्यामलाल जायसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग कांग्रेस छत्तीसगढ़ के द्वारा समाज सेवा के लिए छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार 13 नवंबर 2022को राजमोहनी देवी भवन अम्बिकापुर जिला सरगुजा में प्रदान किया गया।।छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को यह पुरूस्कार बाल अधिकार , महिला अधिकार, नशा मुक्ति के खिलाफ जन जागरूकता अभियान,मानव व्यापार के खिलाफ जागरूकता अभियान,बाल विवाह रोकने हेतु जन-जागरूकता अभियान , वृद्धाश्रमो का संचालन एवं लाकडाऊन में लगातार किये गये उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ के संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने आनलाईन सभी को दिल्ली से बधाई देते हूई और अच्छे सामाजिक कार्य करने को कहा। सुरेन्द्र साहू को मुख्य अतिथि द्वारा सर्टिफिकेट और सिल्ड देकर सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि सुरेन्द्र साहू समाज सेवी संस्था छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव के पद पर लगातार 29 वर्षों से सामाजिक कार्य कर रहे है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुर्व में नेहरू युवा केन्द्र संगठन सरगुजा द्वारा जिला युवा पुरस्कार एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य युवा पुरस्कार,स्वामी विवेकानंद राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, साहित्य अकादमी एवं मैथिल प्रवाहिका द्वारा छत्तीसगढ़ गौरव सम्मान, भारतीय आदिम जाति सेवक संघ दिल्ली द्वारा आदिवासी सेवा सम्मान, मानसिक कल्याण अभिभावक संघ बिलासपुर द्वारा सेवा सनद सम्मान, छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग रायपुर द्वारा बाल गौरव सम्मान, छत्तीसगढ़ रत्न सम्मान, तेजस्वी फाऊंडेशन रायपुर द्वारा मानव सेवा सम्मान, एकता फाऊंडेशन नागपुर द्वारा कोविड योद्धा गौरव सम्मान,साथी फाऊंडेशन द्वारा कोरोना योद्धा सम्मान , मिलाई में रक्त मित्र सम्मान, बुजुर्गो की चौपाल संस्था रायपुर द्वारा श्रवण कुमार सम्मान, वक्ता मंच रायपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण सम्मान, कानपुर द्वारा नवसृजन कला प्रवीण अवार्ड, नर्मदा मिशन जबलपुर द्वारा समर्थ अंलकरण पुरूस्कार एंव दिल्ली में अन्तरराष्ट्रीय कबीर सम्मान से सम्मानित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ का पहरेदार समाचार पत्र द्वारा समाज सेवा में लगातार कार्य कर रहे लोगों को प्रदान किया जाता है। छत्तीसगढ़ शबरी सेवा संस्थान के प्रदेश सचिव सुरेन्द्र साहू को पुरूस्कार मिलने पर अनेक लोगो ने बधाई दिया है। इस दौरान में रजनीश गर्ग अध्यक्ष युवा साथी फाउंडेशन सुरजपुर, रामनारायण सिंह, देवन्ती साहू, किशोर राजपूत नवागढ भी शामिल हूए। कार्यक्रम का संचालन मदारी आर्ट के आनंद गुप्ता ने किया आभार प्रदर्शन राजेंद्र जैन ने किया। इस पुरे कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के कला, संस्कृति, शिक्षा,समाज सेवा के लोगो को सम्मानित किया गया।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57