Ambikapur : हाट-बाजार क्लिनिक में ग्रामीणों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सह उपचार की सुविधा…………

हाट-बाजार क्लिनिक में ग्रामीणों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य जांच सह उपचार की सुविधा…………

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशन में बतौली विकासखंड के बतौली बाजार में लगाए गए मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक में गुरुवार को बाजार करने आए 200 ग्रामीणों ने ईलाज कराई। ईलाज कराने आए लोगों का शिविर में स्वास्थ्य जांच कर दवा वितरित किया गया। सीएमएचओ डॉ.पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में बतौली साप्ताहिक बाजार में मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लिनिक योजना के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह एक आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है जो जिला मुख्यालय अम्बिकापुर से लगभग 40 किमी की दूरी पर स्थित है।
डॉक्टर की टीम ने शिविर में बीपी, शुगर, एचबी, मलेरिया, डेंगू, वायरल फीवर, सर्दी, खाँसी तथा अन्य रोगों का जांच सह उपचार किया। शिविर के माध्यम से लोगों का निःशुल्क ईलाज कर दवा वितरण किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों को मौसमी बीमारी से सावधान रहने तथा अपने आस-पास साफ-सफाई रखने की अपील भी की गई। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा दूरस्थ इलाके में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगने से ग्रामीण खुश हुए। लोगों को स्वास्थ्य लाभ मुहैया कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लगातार डटे हुए हैं। शिविर में चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनिया भगत, आरएमए अजहर हुसैन, फार्मासिस्ट सरोज सिंह, लैब तकनीशियन लक्ष्मी पैकरा तथा अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।