Advertisement

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का समापन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न

राजनांदगांव : छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का समापन समारोह उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक

रस्साकसी की जोर आजमाइश हुई, वहीं खो-खो, कबड्डी की प्रतियोगिता रही रोमांचक

जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में 1313 प्रतिभागी हुए शामिल

शादी के बाद सब खेल भूल गए थे, सरकार ने दिया मौका – श्रीमती हेमलता

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51
ChatGPT Image Aug 8, 2026, 10_06_26 PM

छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का समापन समारोह ठाकुर प्यारेलाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैदान में आज उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। शासन द्वारा छत्तीसगढ़ी खेलों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक 1313 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जहां रस्साकसी की जोर आजमाइश हुई, वहीं खो-खो, कबड्डी की प्रतियोगिता रोमांचक रही। महिलाओं ने विशेषकर रस्साकसी, संखली एवं पिट्ठूल की प्रतियोगिता में रूचि दिखाई। बच्चों ने खो-खो, गिल्ली डंडा जैसे प्रतियोगिता में सक्रियता दिखाई।
छुरिया विकासखंड के ग्राम बेलरगोंदी की श्रीमती हेमलता ने कहा कि आज हम पिट्ठूल की प्रतियोगिता में जीत गए हैं। पहली बार हम लोग खेलने के लिए घर से बाहर निकले हैं। बचपन में गांव में गली-गली में यह पारंपरिक खेल खेलते थे। लेकिन शादी के बाद सब खेल भूल गए। अब सरकार खेलने का मौका दी है तो यह बहुत खुशी की बात है। डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम पटपर से आई श्रीमती चमेली साहू ने बताया कि रस्साकसी की प्रतियोगिता में जीत गए हैं। उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता में अब्बड़ खुशी लगिस। पहली हमन बर खेती-खार के बस काम रहीस, लेकिन अब मनरेगा योजना से हमन ल रोजगार मिल गे हे अऊ सरकार ह महिला मन ल आगे बढ़ात हे। श्रीमती दुलारी, मालती, दुलेश्वरी, रेवती रस्साकसी की प्रतियोगिता में शामिल होने आए थे। महिलाओं ने बताया कि ग्राम पंचायत स्तर, विकासखंड स्तर के बाद जिला स्तर तक पहुंचे हैं और अब संभाग स्तर पर खेलने जाएंगे।
संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा ने बताया कि जिलेभर में ग्राम पंचायत, विकासखंड एवं जिला स्तर तक लगभग 1 लाख 66 हजार खिलाडिय़ों ने भाग लिया। छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक अंतर्गत 28 नवम्बर को बिल्लस, फुगड़ी, 100 मीटर दौड़, लम्बीकूद, लंगड़ी दौड़, गेंड़ी दौड़, कंचा (बांटी), कबड्डी, भौंरा खेल में 398 महिला व 393 पुरूष प्रतिभागी तथा 29 नवम्बर को रस्साकसी, गिल्ली डंडा, खो-खो, संखली, पिट्ठूल खेल में 261 महिला व 261 पुरूष प्रतिभागी शामिल हुए। जिसमें 0-18 आयु वर्ग, 18-40 आयु वर्ग एवं 40 से अधिक आयु वर्ग में युवा, महिला, पुरूष व बुजुर्ग विभिन्न खेलों में शामिल हुए। दो दिनों तक चले जिला स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलम्पिक में 659 पुरूष एवं 652 महिला कुल 1313 प्रतिभागियों ने विभिन्न खेलों में शामिल हुए। जिसमें कबड्डी में 225, 100 मीटर दौड़ में 30, गेड़ी दौड़ में 24, लंगड़ी दौड़ में 50, फुगड़ी में 27, बिल्लस में 25, भौंरा में 29, कंचा (बांटी) में 85, लंबी कूद में 27, सांखली में 136, खो-खो में 254, रस्साकसी में 225, पिट्ठूल में 66 एवं गिल्ली डंडा में 110 प्रतिभागी शामिल हुए।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM