टिपरा मोथा ‘ग्रेटर टिपरालैंड’ की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन करेगा
अगरतला/ पूर्व शाही परिवार के वंशज प्रद्योत किशोर देबबर्मा की अगुवाई वाले क्षेत्रीय संगठन टिपरा मोथा की त्रिपुरा के मूल निवासियों के लिए अलग राज्य की मांग को लेकर अगले सप्ताह दिल्ली में प्रदर्शन करने की तैयारी है।.
संगठन के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा कि इंडिया गेट या जंतर-मंतर के पास पांच दिसंबर से शुरू होने वाले दो दिवसीय प्रदर्शन में करीब 1,000 पार्टी नेता, कार्यकर्ता और समर्थक हिस्सा लेंगे।.










