Advertisement

सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिली पेंशन की स्वीकृति

बलरामपुर : सेवानिवृत्त प्रधान पाठक को सेवानिवृत्ति के दिन ही मिली पेंशन की स्वीकृति

कलेक्टर ने सौंपी जगरन्नाथ सिंह को पेंशन स्वीकृति का आदेश

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मंशानुरूप कलेक्टर विजय दयाराम के. ने प्राथमिक शाला रामचन्द्रपुर के प्रधान पाठक जगन्नाथ सिंह को उनके सेवानिवृत्ति तिथि को ही पेंशन स्वीकृति के आदेश देते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की कामना की, प्रधान पाठक जगन्नाथ सिंह 40 वर्ष 10 माह की अवधि में शासकीय सेवा पूर्ण कर आज सेवानिवृत्त हुए हैं, उन्होंने 15 जनवरी 1982 में एक शिक्षक के रूप में अपनी शासकीय सेवाएं प्रारंभ की थी।
इस संबंध में जिला कोषालय अधिकारी संतोष सिंह ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के पहले ही संबंधित कर्मचारी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कर लें तो सम्भव है, कि निर्धारित सेवानिवृत्ति तिथि को ही पेंशन का भुगतान कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र जमा करने में हो रही असुविधा को देखते हुए, जिला कोषालय कार्यालय में विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है, इस शिविर में पेंशनर अपना जीवित प्रमाण पत्र आसानी से जमा करा सकते हैं, यह शिविर महिने के प्रत्येक शुक्रवार को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसके साथ ही अन्य दिनों में पेंशनर बैंक शाखा के अलावा किसी भी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में अपना जीवित प्रमाण पत्र जमा कर सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47