Advertisement

Ambikapur : जिला स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज…………..

जिला स्तरीय युवा महोत्सव का हुआ रंगारंग आगाज…………..

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// जिला स्तरीय युवा महोत्सव का रंगारंग आगाज बुधवार को राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर के ऑडिटोरियम में हुआ। अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर तथा राजगीत के साथ समारोह का शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु सिंह ने जिला स्तरीय युवा महोत्सव प्रारंभ करने की औपचारिक घोषणा की। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में विकासखण्ड स्तर से चयनित एक हजार से अधिक युवाओं ने आकर्षक परिधान से सुसज्जित होकर 38 विधाओं में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। जिला स्तर से चयनित युवा संभाग स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन में युवा महोत्सव व छत्तीसगढ़िया ओलम्पिक का आयोजन किया जा रहा है जिसका उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा का सकारात्मक दिशा में लगाना है। इस आयोजन से युवाओं में एक टीम भावना विकसित होती है जिससे जीवन की कठिनाइयां को दूर करने में उन्हें मदद मिलेगी। इसके साथ ही उनकी प्रतिभा को निखारने के भी अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि जिले के युवा कई विधाओं में पारंगत हैं जिसे बाहर निकालने की आवश्यकता है। उन्होंने 1 जनवरी 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं को मतदाता कार्ड बनवाने तथा निर्वाचन में मतदान करने की अपील की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

जिला पंचायत की अध्यक्ष मधु सिंह ने कहा कि छतीसगढ़ सरकार द्वारा युवाओं की प्रतिभा निखारने व उन्हें अपने संस्कृति से जोड़े रखने के लिए कई आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय युवा महोत्सव में भाग लेने वाले युवा विकासखण्ड से चयनित होकर आये हैं। प्रदेश सरकार ने प्रदेश की कला संस्कृति व पारंपरिक खेलो को जीवंत रखने का बीड़ा उठाया है। कार्यक्रम को अपेक्स बैंक के संचालक अजय बंसल, तेल घानी बोर्ड के सदस्य लक्ष्मी गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, पार्षद शैलेन्द्र सोनी, एसडीएम प्रदीप साहू, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक राम कुमार सिंह, खेल अधिकारी देवेन्द्र सिन्हा सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57