Advertisement

छात्रवृति को लेकर प्रधानाध्यापकों के साथ हुई बैठक

छात्रवृति को लेकर प्रधानाध्यापकों के साथ हुई बैठक

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

संवाददाता/ विवेक चौबे/गढ़वा : जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित बीआरसी कार्यालय कांडी में प्रभारी प्रखण्ड कल्याण प्रभारी के रूप में शाहिद अंसारी के नेतृत्व में कक्षा 1 से कक्षा 10 तक के विद्यालय के प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक की गई। बैठक में विद्यालय में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की छात्रवृति हेतु कई दिशा निर्देश दिए गए। जिसमें कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को 1500, कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों को 2500 व कक्षा 9 से कक्षा 10 तक के अध्यनरत छात्र-छात्राओं को 4500 रुपए छात्रवृति के रूप में वार्षिक दिया जाएगा। वहीं विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को यूजर आईडी व पासवर्ड भी दिया गया। ताकि सभी प्रधानाध्यापक दिए गए यूजर आईडी व पासवर्ड से अपने विद्यालयों में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को आधार, एकाउंट नम्बर व आवश्यक दस्तावेज को ऑनलाइन कर सकें। वहीं दूसरी ओर कल्याण प्रभारी द्वारा सभी प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया गया कि 15 दिनों के भीतर आधार लिंक कराते हुए रजिस्ट्रेशन कराना सुनिश्चित करें। वैसे छात्र-छात्राओं, जिनके माता-पिता की आय ढाई लाख से ऊपर है, उनको छात्रवृति का लाभ बिल्कुल नहीं दिया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापक दिए गए यूजर आईडी व पासवर्ड को सुरक्षित रखें, जिससे अनावश्यक लोग पोर्टल का दुरुपयोग न करें। बैठक में पुरुषोत्तम कुमार द्विवेदी, देवेन्द्र तिवारी, विद्यानि बाखला, नृपेंद्र सिंह, सुरेंद्र प्रसाद साहू, विनय कुमार, बिरेन्द्र कुमार पांडेय, पिटर मिंज, दुर्गा सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य विद्यालयों के भी प्रधानाध्यापक शामिल थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57