विधानसभा अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री ने बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

रायपुर : विधानसभा अध्यक्ष एवं कृषि मंत्री ने बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत

बीमा रथ के जरिए किसानों को मिलेगी फसल बीमा की जानकारी

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत एवं कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने आज कृषि मंत्री के निवास से बीमा रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। यह रथ 15 दिसंबर तक प्रदेश के विभिन्न जिलों में भ्रमण करेगा और किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और मौसम आधारित फसल बीमा योजना के प्रति जागरूक करेगा। उल्लेखनीय है कि रबी मौसम वर्ष 2022 में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 1 से 7 दिसंबर के मध्य चौथा फसल बीमा सप्ताह मनाया जा रहा हैं। इस सप्ताह के अंतर्गत किसानों को फसल बीमा से होने वाले लाभ, साथ ही फसल बीमा लेने की प्रक्रिया और लाभार्थी किसानों की कहानियों की जानकारी दी जाएगी, ताकि फसल बीमा की लाभ से कोई भी कृषक वंचित न रहे, अधिक से अधिक किसान लाभान्वित हो सके।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d

गौरतलब है कि दोनों बीमा योजना से लाभ लेने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2022 है। इस बीमा रथ के माध्यम से किसानों को तय तिथि तक फसल बीमा योजना का लाभ लेने की अपील की जाएगी। इस अवसर पर अपर संचालक कृषि अभियांत्रिकी जी.के. पीढ़िहा, अपर संचालक उद्यानिकी भूपेन्द्र पाण्डेय, संयुक्त संचालक कृषि बी.के. मिश्रा, उप संचालक कृषि रायपुर आर.के. कश्यप एवं कृषकगण उपस्थित थे।