
		छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
		
	
	
केंद्रीय जेल में लोक सेवा गारंटी नियम के कार्य संपादन हेतु अधिकारी नियुक्त
केंद्रीय जेल में लोक सेवा गारंटी नियम के कार्य संपादन हेतु अधिकारी नियुक्त
अम्बिकापुर 1 दिसम्बर 2022/ केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम 2011 के प्रावधानों के तहत कार्य संपादन करने हेतु अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है।
जारी आदेशानुसार संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जेल अधीक्षक प्रदीप कुमार साहू को अपीलीय अधिकारी, उप जेल अधीक्षक आर.आर. मातलाम को सक्षम अधिकारी व सहायक जेल अधीक्षक मनहरण गिरी गोस्वामी को पदाभिहित अधिकारी नियुक्त किया गया है। नियुक्त अधिकारी अपने वर्तमान दायित्वों के साथ उपरोक्तानुसार केंद्रीय जेल में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत कार्य संपादित करेंगे।
 
				 
							
													 
					
 
							
													 
							
													 
							
													
 
		 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													 
							
													









