Ambikapur : दिव्यांग बजरंग और हेमंत को मिला ट्राइसिकल………..

दिव्यांग बजरंग और हेमंत को मिला ट्राइसिकल………..  

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// प्रभारी कलेक्टर विश्वदीप ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी व समस्या के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। जनचौपाल में दिव्यांग बजरंग दास एवं हेमंत पैकरा को ट्राइसिकल दिया गया वहीं दिव्यांग जुड़वा भाई राम यादव व लक्ष्मण यादव को व्हील चेयर दिया गया।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जनचौपाल में अधिकांश आवेदन राजस्व, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्कूल शिक्षा, नगर निगम, वन विभाग, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग से सम्बंधित थे। राज्य शासन की मंशानुरूप जनचौपाल में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर त्वरित निराकरण किया जा रहा है ताकि दूर-दराज से आने वाले लोगों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण समाधान हो।

अम्बिकापुर जनपद के ग्राम कल्याणपुर निवासी दिव्यांग हेमंत पैकरा करीब 80 प्रतिशत अस्थि बाधित हैं जिसके कारण चलने फिरने में दिक्कत होती है। हेमंत ने जनचौपाल में मोटराइज्ड ट्राइसिकल की मांग की थी। इसी प्रकार अम्बिकापुर के दिव्यांग बजरंग दास ने भी ट्राइसिकल की मांग की थी। अम्बिकापुर जनपद के ही ग्राम रनपुरकला निवासी 10 वर्षीय जुड़वा भाई राम यादव व लक्ष्मण यादव के द्वारा व्हील चेयर की मांग की गई थी।