Advertisement

Ambikapur : नगरीय निकाय उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित………..

नगरीय निकाय उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित………..

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका निर्वाचन नियम 1994 के संशोधित उप नियम के तहत उप निर्वाचन हेतु कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है। इस संबंध में जारी ओदशानुसार 16 दिसम्बर 2022 को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा पूर्वान्ह 10ः30 बजे निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसी समय सीटों के आरक्षण के संबंध में में भी सूचना का प्रकाशन किया जाएगा। इसके अलावा रिटर्निंग आफिसर द्वारा मतदान सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इस दिन पूर्वान्ह 10ः30 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक नाम निर्देशन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। दिनांक 26 दिसम्बर 2022 तक निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी तथा रिटर्निंग आफिसर द्वारा निर्वाचन प्रतिकों का आबंटनों किया जाएगा। निर्वाचन की आवश्यकता होने पर 9 जनवरी 2023 को प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक निर्धारित मतदान केन्द्रों में मतदान कराया जाएगा। 12 जनवरी 2023 को मतगणना एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा की जाएगी।
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05