Advertisement

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक उत्तर, मध्य और पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है

छत्तीसगढ़ में अगले दो दिनों तक उत्तर, मध्य और पश्चिमी जिलों में बारिश का दौर जारी रह सकता है। मौसम विभाग ने कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और कहीं-कहीं बिजली गिरने की संभावना है। आने वाले दिनों में बारिश की गतिविधियां कम हो सकती हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इधर, कोरबा जिले में हसदेव नदी में नहाते समय 15 साल का किशोर तेज बहाव में बह गया। घटना गुरुवार सुबह करीब 7 बजे उरगा थाना क्षेत्र के कुदुरमाल की है। वह एनीकट में नहा रहा था, तभी पानी के तेज बहाव में बह गया। एनीकट पर मौजूद लोगों ने उसे बहते देखा तो अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57