शासकीय कर्मचारी संघ का संभागीय सम्मलेन एवं शपथग्रहण समारोह 24 दिसम्बर को अम्बिकापुर में होगा सम्पन्न…………

शासकीय कर्मचारी संघ का संभागीय सम्मलेन एवं शपथग्रहण समारोह 24 दिसम्बर को अम्बिकापुर में होगा सम्पन्न…………

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री एवं सरगुजा जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव ने बताया कि सरगुजा संभाग संगठन की संभागीय सम्मेलन, शपथग्रहण एवं संगठन के सेवानिवृत्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह दिनांक 24 दिसम्बर 2022, दिन शनिवार को समय 11 बजे से गांधीचौक के पास पॉलीटेक्निक कॉलेज अम्बिकापुर में आयोजित किया गया है। जिसमें मुख्य अतिथि पी.आर. यादव प्रमुख संरक्षक एवं कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय सलाहकार, जी.आर. चंद्रा प्रदेश अध्यक्ष होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता सरगुजा संभागीय अध्यक्ष योगेन्द्र तिवारी करेंगे तथा कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अलोक जाधव प्रांतीय कोषाध्यक्ष, जेपी उपाध्याय जिलाध्यक्ष कोरबा, सलीम खान जिलाध्यक्ष सूरजपुर, अशोक यादव जिलाध्यक्ष कोरिया, आर.डी. शर्मा जिलाध्यक्ष जशपुर, विवेकानंद गुप्ता जिलाध्यक्ष बलरामपुर के आतिथ्य में सम्पन्न होंगे।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

उक्त कार्यक्रम में संगठन के सभी पदाधिकारियों, सदस्य एवं कर्मचारियों की गरीमामयी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति होने हेतु अपील किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय सलाहकार पीआर यादव द्वारा कर्मचारियों के लंबित मांगों जैसे- गृहभाड़ा भत्ता एवं अन्य भते को सातवें वेतनमान में पुनरीक्षित करने की मांग, लंबित महंगाई भता, वेतन विसंगति एवं अन्य कर्मचारियांे के मांगों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डालेगें।