Advertisement

महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक गांजा सप्लाई करने की कोशिश कर रहे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की

महासमुंद पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक गांजा सप्लाई करने की कोशिश कर रहे तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग ऑपरेशन में 23.110 किलो गांजा जब्त किया। इसकी कीमत करीब 11 लाख 55 हजार 500 रुपए बताई गई है। इन मामलों में एक महिला समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।

तीन युवकों से 6.290 किलो गांजा बरामद

कोमाखान पुलिस ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट टेमरी नाका और एनएच-353 के सुवरमाल चौक पर कार्रवाई की। पहले मामले में पुलिस ने गांजा ले जा रहे तीन युवकों को पकड़ा। पूछताछ और तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने गांजा मंगवाने वाले मुख्य आरोपी को भी 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।

एनएच-353 के अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट टेमरी नाका पर पुलिस वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बिना नंबर की मोटरसाइकिल और स्कूटी में तीन संदिग्ध गांजा लेकर निकलने वाले हैं। पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली।

स्कूटी की डिक्की से 3.200 किलो और बजाज पल्सर की डिक्की से 3.090 किलो गांजा बरामद हुआ। इस तरह कुल 6.290 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 3 लाख 14 हजार 500 रुपए है।

भोरिंग और करहीडीह में गांजा खपाने की थी तैयारी

पुलिस ने तोषन साहू (29), नरेश ठाकुर (25) और पुरुषोत्तम निषाद (21) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे गांजा खरियार रोड-सहीपाला (ओडिशा) से लाकर महासमुंद जिले के भोरिंग और करहीडीह में बेचने की फिराक में थे।

गांजा मंगवाने वाला मुख्य आरोपी भी गिरफ्तार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पुलिस ने गांजा ले जाने वालों तक ही कार्रवाई सीमित नहीं रखी। आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी डेटा की जांच के बाद पुलिस उस व्यक्ति तक पहुंची, जिसने गांजा मंगवाया था। पुलिस ने भोरिंग निवासी देवकुमार साहू (50) के घर छापा मारकर उसे भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, इस मामले में गांजा, एक बाइक, एक स्कूटी और तीन मोबाइल समेत कुल 4 लाख 54 हजार 500 रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

महिला और नाबालिग से 16.820 किलो गांजा बरामद

दूसरी कार्रवाई में पुलिस को एनएच-353 स्थित सुवरमाल चौक के पास मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला और युवक बैग में गांजा लेकर बस का इंतजार कर रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पूछताछ में महिला की पहचान कामिनी खाण्डे (20), निवासी हरदी, थाना तखतपुर, जिला बिलासपुर के रूप में हुई। उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक भी मिला। बैग की तलाशी लेने पर 16.820 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 8 लाख 41 हजार रुपए बताई गई।

पथरिया में गांजा खपाने की थी योजना

पुलिस के मुताबिक, गांजा एम. रामपुर (ओडिशा) से लाकर पथरिया, जिला मुंगेली में खपाने की योजना थी। महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया, जबकि बालक के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई।

दोनों मामलों में 23.110 किलो गांजा जब्त

दोनों मामलों को मिलाकर पुलिस ने 23.110 किलो गांजा जब्त किया है। इसकी अनुमानित कीमत 11.55 लाख रुपए है। इसके अलावा दोनों मामलों में वाहन और मोबाइल समेत करीब 13.15 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47