ग्वालियर में आधी रात घर से बुलाकर कुल्हाड़ी से काटकर हत्या करने वालों में मुख्य आरोपी ‘राधे गुर्जर’ के मोबाइल और डिजिटल डेटा ने कई राज खोल दिए हैं। ‘राधे’ ऑनलाइन गेमिंग की बुरी लत थी।
इस ऑनलाइन गेमिंग के लिए वह मृतक (पुरुषोत्तम) से रुपए मोटे ब्याज पर उधार लेता था। कुछ समय पहले तक यह मृतक के ब्याज के धंधे को संभालता था, लेकिन गड़बड़ी और कर्ज ज्यादा होने पर इसे काम से हटा दिया था।
पुलिस ने आरोपियों को दो दिन की रिमांड पर लिया है। जब ‘राधे’ का अकाउंट खंगाला तो आश्चर्य चकित करने वाला डेटा मिला है। पिछले एक महीने में राधे ने 35 लाख रुपए अपने अकाउंट से खर्च किए हैं। यह पूरा पैसा उसने ऑनलाइन गेमिंग में लगाया था और यही उस पर कर्ज था।













